ख़्वाहिश-ए-नफ़्स हक़ से रोकती है।
*हज़रत सैय्यदना जाबिर रज़ियल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने इरशाद फ़रमाया:* *सबसे ज़्यादा ख़ौफ़ की चीज़, जिसका मुझे अपनी उम्मत पर अंदेशा है, वह ख़्वाहिश-ए-नफ़्स और लंबी आरज़ुएँ हैं।* ख़्वाहिश-ए-नफ़्स हक़ से रोकती है। और लंबी आरज़ुएँ आख़िरत को भुला देती हैं। और यह दुनिया सफ़र करके जा रही है और यह आख़िरत सफ़र करके आ रही है। और इन दोनों में से हर एक के बेटे हैं। तो अगर तुमसे हो सके कि तुम दुनिया के बेटे न बनो, तो ऐसा करो। क्योंकि तुम आज अमल के घर में हो और यहाँ हिसाब नहीं है, और कल आख़िरत के घर में रहोगे और वहाँ अमल नहीं होगा। (बैहक़ी : शुअबुल ईमान) *हज़रत सैय्यदना इब्न कअब बिन मालिक अपने वालिद से रिवायत करते हैं कि हज़रत रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया:* दो भूखे भेड़िए, जिन्हें बकरियों के झुंड में छोड़ दिया जाए, वे उन बकरियों को उतना नुक़सान नहीं पहुँचाते जितना आदमी की माल और मंसब की हिर्स उसके दीन को बिगाड़ देती है। (तिर्मिज़ी, दारमी) नसीहत: *ख़्वाहिश-ए-नफ़्स, दुनिया की मोहब्बत, माल और मंसब की हिर्स इंसान के दीन के लिए बहुत बड़ा ख़तरा हैं। अक़्लमंदी इसी में है कि इंसान आख़...